हम ईश्वर से आए थे और हमारी अंतिम नियति उनके पास लौट जाना है। अंतिम लक्ष्य तथा उसे प्राप्त करने का साधन है योग, अर्थात् ईश्वर-मिलन का कालातीत विज्ञान।”
परमहंस योगानन्द योगी कथामृत के लेखक
भारत के सर्वाधिक प्रिय धर्मग्रंथ के आध्यात्मिक सत्यों का एक प्रेरक एवं संक्षिप्त परिचय, परमहंस योगानन्द द्वारा भगवद्गीता (ईश्वर-अर्जुन संवाद) के, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अनुवाद और उसकी व्याख्या के दो खण्डों से चयनित ये अंश ध्यानयोग की क्रमानुसार विधियों तथा ब्रह्म के साथ एकत्व एवं चरम मुक्ति प्राप्त करने हेतु उचित कर्म का स्पष्टीकरण करते हैं।
गीता की गुप्त प्रतीकविद्या के गहन अर्थ को प्रकट करते हुए, यह पुस्तक दर्शाती है कि कुरुक्षेत्ल की रणभूमि में युद्ध करते हुए योद्धा किस प्रकार आत्मा के दिव्य गुणों के विरुद्ध खड़े मानवीय अहं की नकारात्मक प्रवृत्तियों के प्रतीक हैं, और दैनिक जीवन की रणभूमि में भौतिक एवं आध्यात्मिक विजय का आनंद प्राप्त करने में योग का विज्ञान हमारी किस प्रकार सहायता कर सकता है।





























Reviews
There are no reviews yet.