Arabian Nights Ki Romanchak Kahaniyan
प्राचीन ससानियन सल्तनत में एक महान राजा था। वह अपनी ताकत और समझदारी के लिए बहुत प्रसिद्ध था। उसकी बहादुरी तथा विशाल सेनाओं । की दूर-दूर तक प्रशंसा होती थी। फारस से चीन तक उसका प्रभाव था। उस राजा के दो बेटे थे-शहरयार और शाहजमान। दोनों राजकुमार अत्यंत बहादुर, समझदार और साहसी थे।
शहरयार को अपने पिता से विरासत में सिंहासन मिला। छोटे भाई शाहजमान ने उसकी बहुत सेवा की। शहरयार ने उसे एक बहुत बड़े इलाके का शासन सौंप दिया और वह समरकंद में रहने लगा।
एक दिन शहरयार को शाहजमान की बहुत याद आने लगी। उसने अपने वजीर को बहुत से उपहारों के साथ शाहजमान के पास भेजा। वह उससे मिलना चाहता था, लेकिन वहां शाहजमान पर एक मुसीबत आई हुई थी। एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी उसके प्रति वफादार नहीं है, इसलिए उसने अपनी पत्नी को मार डाला। अब वह खुद को बहुत अकेला और उदास महसूस कर रहा था।






























Reviews
There are no reviews yet.