Aesop’s ki kahaniyan
किसी फार्महाउस में बहुत से जानवरों के साथ एक मुर्गा रहता था। एक दिन उसे कहीं से खिलौना गाड़ी मिल गई। वह मुर्गा दुनिया की सैर करना चाहता था, अतः खिलौना गाड़ी देखकर वह खुशी के मारे उछलने लगा।
मुर्गे ने ऐलान कर दिया, “मैं इस गाड़ी पर सवार होकर दुनिया की सैर करने जा रहा हूं।” उसने सोचा, ‘अब सभी लोग मेरा सम्मान करेंगे और मुझे देखकर प्रणाम किया करेंगे।’
दुनिया की सैर करने के जोश में मुर्गा यह भूल गया था कि गाड़ी खींचने के लिए किसी की जरूरत पड़ेगी। जिस दिन उसने सैर पर जाने की योजना बनाई, उस दिन कोई भी उसकी गाड़ी को खींचने के लिए तैयार नहीं था।
११ वह बोला, “हाय! अब क्या होगा? मैं दुनिया की सैर नहीं कर सकूंगा।”






























Reviews
There are no reviews yet.