The Power of Paradox
इस पुस्तक में दाजी हमारे भीतर तर्क और अंतर्बोध, मन और हृदय, इच्छा और संतोष जैसी विपरीत प्रतीत होती शक्तियों के मध्य आश्चर्यजनक संतुलन का ज्ञान कराते हैं। बड़ी स्पष्टता और दया भाव के साथ वे हमें गहरा ज्ञान एवं आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए जीवन के विरोधाभासों को अपनाने का एक रूपांतरणकारी मार्ग दिखाते हैं।
हमारे भीतर संतोष, शांति, करुणा, साहस तथा विचारों में स्पष्टता लाने हेतु योग के एक आधुनिक स्वरूप को हार्टफुलनेस जीवनशैली के रूप में तैयार किया गया है।
हार्टफुलनेस के अभ्यास मन को साफ करने व हृदय को उसकी भावनाओं के भार से मुक्त करने में हमारी सहायता करते हैं।
जीवन के द्वंद्वों के मध्य आंतरिक शांति प्राप्त करने की दाजी की अंतर्दृष्टि हमारा सशक्तिकरण करती है और इस जटिल संसार में हमें स्पष्टता एवं धैर्य का एक कालातीत मार्ग दिखाती है।
दैनिक जीवन के संघर्ष, विरोधाभास और अनिश्चितताएँ जीवन को गहराई से समझने के लिए एक आश्चर्यजनक प्रवेश द्वार का कार्य करती हैं। अपने हृदय को और अधिक गहरा बनाने के लिए दाजी हमें अत्यंत विनम्रतापूर्वक इनका सामना साहस और उत्सुकता के साथ करने के लिए आमंत्रित करते हैं।






























Reviews
There are no reviews yet.