Rajasthan ka Itihas
प्रस्तुत पुस्तक ‘राजस्थान का इतिहास’ लिखकर मैं अपने हृदय में अपार हर्ष का अनुभव कर रहा हूँ। पुस्तक प्रामाणिक ग्रन्थों को आधार बनाकर लिखी गई है, परन्तु भाषा सरल तथा सहज रखी गई है, ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से हृदयगम कर सके।
मैंने इस पुस्तक को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों को मद्देनजर रखते हुए लिखा है, ताकि यह विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक उपयोगी सिद्ध हो सके।
इस पुस्तक में मैंने न केवल राजस्थान के राजनीतिक, अपितु सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का भी विशद् विवेचन प्रस्तुत किया है।
इसके लेखन के लिए मैंने जिन ऐतिहासिक कृतियों का सहारा लिया है, उनके रचयिताओं के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करना मैं अपना कर्त्तव्य मानता हूं।
मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के अतिरिक्त उन जिज्ञासु पाठकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी जिनकी राजस्थान के इतिहास में रूचि है।
पुस्तक की शीघ्र एवं सुन्दर ढंग से प्रकाशित करने के लिए प्रकाशक महोदय भी धन्यवाद के पात्र हैं।






























Reviews
There are no reviews yet.