Adbhut Jadui Kahaniya
एलिस एक विचित्र-सफेद खरगोश का पीछा कर रही थी। सफेद खरगोश ने एक बास्कट पहन रखा था और उसके हाथ में एक घड़ी थी। वह अपने आपसे बातें करता हुआ जा रहा था। उसका पीछा करते-करते एलिस एक गड्ढे में गिर गई। गड्ढे के भीतर की दुनिया अत्यंत विचित्र थी। एलिस सफेद खरगोश को ढूंढ़ने लगी। छोटी-बड़ी होने के दौरान एलिस को वहां एक रानी दिखाई दी, जिसका बच्चा सूअर में बदल गया। यह देख भयभीत एलिस वहां से भाग खड़ी हुई।
भागते-भागते एलिस को पेड़ की डाल पर बैठी एक बिल्ली दिखाई दी, जो मुस्करा रही थी। बिल्ली के पंजों और दांतों को देखकर वह मन-ही-मन में बहुत घबरा उठी।
एलिस ने बिल्ली से पूछा, “क्या तुम मुझे बता सकती हो कि मैं किस रास्ते से जाऊं?”
“मैं बता तो सकती हूं, लेकिन तुम कहां जाना चाहती हो?” बिल्ली ने हैरत से पूछा।
“कहीं भी।” एलिस बोली।
“तब तुम किसी भी रास्ते से जा सकती हो।” बिल्ली ने तुरंत जवाब दिया।






























Reviews
There are no reviews yet.