Zindagi Kiya Cheez Hai
“ज़िन्दगी क्या चीज़ है” उर्दू के मशहूर शाइर निदा फ़ाज़ली की चुनिंदा और प्रतिनिधि शाइरी का एक अहम संग्रह है, जिसे रेख़्ता पब्लिकेशनज़ ने बेहद ख़ूबसूरती से प्रकाशित किया है। इस संग्रह में शामिल ग़ज़लें, नज़्में, दोहे और अशआर जीवन के उन अनुभवों को आवाज़ देते हैं जिन्हें आम आदमी रोज़ महसूस करता है, मगर बयान नहीं कर पाता। निदा की भाषा में लोकगीतों जैसी मिठास, संत कवियों जैसी सहजता और आधुनिक मनुष्य की उलझनों का दर्द एक साथ दिखाई देता है। उन्होंने उर्दू शाइरी को बंद कमरों और कठिन प्रतीकों से बाहर निकालकर सड़क, गली, घर, रिश्तों और आम इंसान की दुनिया से जोड़ा है।


























Reviews
There are no reviews yet.