You Happier
न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक डॉ. डैनियल आमेन ने न्यूरोसाइंस के सात ऐसे रहस्यों को उजागर किया है जिनके माध्यम से इंसान मात्र 30 दिनों में 30 प्रतिशत और अधिक ख़ुश रह सकता है- फिर आपकी उम्र कितनी भी हो, परवरिश कैसी भी हुई हो या आपकी आनुवंशिकी या वर्तमान स्थिति चाहे जो भी हो|
ख़ुशी मस्तिष्क का कार्य है| स्वस्थ मस्तिष्क के साथ ही ख़ुशहाल जीवन जीया जा सकता है|
डॉ. आमेन ने 155 देशों के लोगों के 200,000 से ज़्यादा ब्रेन स्कैन का अध्ययन किया| और इस अध्ययन से उन्होंने ख़ुशी को प्रभावित करने वाले पांच प्राथमिक मस्तिष्क प्रकारों और सात तंत्रिका विज्ञान यानी न्यूरोसाइंस के रहस्यों की खोज की| यू, हैप्पीयर में वे इन्हें विस्तार से समझाते हैं और आपकी ख़ुशी को अनुकूल करने के लिए ऐसी व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान करते हैं, जो विज्ञान-आधारित हैं| डॉ. आमेन आपको सिखाएंगे कि
अपने व्यक्तित्व के आधार पर अपने मस्तिष्क के प्रकार का पता कैसे लगाएं और अपने लिए ख़ुशी की सबसे उपयुक्त रणनीतियां कैसे बनाएं|
अपने मूड को लगातार बेहतर बनाने के लिए अपने मस्तिष्क के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर कैसे बनाएं|
अपने मस्तिष्क में मच रहे ‘कोलाहल’ से ख़ुद को अलग करके अपनी ख़ुशी को बचाएं|
अपनी ख़ुशी को बढ़ाने के लिए सात सरल निर्णय लें और प्रतिदिन सात प्रश्न भी पूछें|
अपनी ख़ुशियों को लगातार बनाए रखना हरदिन की एक यात्रा है| यू, हैप्पीयर में डॉ. आमेन आपको न्यूरोसाइंस-आधारित ऐसी आदतों, प्रथाओं और विकल्पों के बारे में बताते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाएंगे और आपको हर दिन स्पष्ट रूप से निर्धारित मूल्यों, उद्देश्यों और लक्ष्यों के साथ जीने में सहायता करेंगे|


























Reviews
There are no reviews yet.