Somnath Ke Yoddha
स्थान उनका होगा
समय उनका होगा।
लेकिन भारतीय अपना बदला लेंगे।
भारत, शीतकाल 1025 से 1026 ई. के प्रारंभ तक। महमूद गज़नवी को लगता है कि उसने भारत की आत्मा को कुचल दिया है-सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग खंडित पड़ा है और हज़ारों लोग मारे गए हैं।
लेकिन विनाश की राख के बीच एक सौगंध ली जाती है।
पांच लोग-एक तमिल योद्धा, एक गुजराती व्यापारी, भगवान अयप्पा की एक भक्त, मालवा का एक विद्वान-सम्राट, और पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली आदमी, सम्राट राजेंद्र चोल-एक ख़तरनाक अभियान पर जाने और हमलावर के राज्य के केंद्र पर हमला करने का संकल्प लेते हैं।
चोल साम्राज्य की भव्यता से लेकर खून से सने गज़नी के दरबार के अंधेरों तक, सोमनाथ के योद्धा भयंकर प्रतिशोध की एक शानदार कहानी है। दर्द से उपजी एकता की कहानी, निराशा से जन्मी हिम्मत की कहानी, और प्रतिशोध की कहानी जो धर्म बन जाती है।





























Reviews
There are no reviews yet.