Bharatiya Sanskriti Ki Aadharshilaen
मुझे विद्यार्थियों के लिए ‘भारतीय संस्कृति की आधारशिलाएँ’ नामक पुस्तक लिखकर अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है।
यह पुस्तक प्रामाणिक ग्रन्थों को आधार बनाकर आलोचनात्मक दृष्टिकोण से शोध पद्धति से लिखी गई है। इसमें भारतीय संस्कृति के विविध पहलुओं का विशद् विवेचन किया गया है।
इस पुस्तक की भाषा सरल एवं शैली बोधगम्य रखी गई है, ताकि विद्यार्थी एवं पाठकगण भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सके। पुस्तक को लिखने के लिए मैंने जिन ऐतिहासिक कृत्तियों की सहायता ली है, उन रचयिताओं के प्रति आभार व्यक्त करना मैं अपना कर्त्तव्य मानता हूं।
मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए रूचिकर एवं उपयोगी सिद्ध होगी।
अन्त में, पुस्तक का सुन्दर और आकर्षक स्वरूप प्रदान कर शीघ्र प्रकाशित करने के लिए प्रकाशक महोदय भी धन्यवाद के पात्र हैं।




























Reviews
There are no reviews yet.