Sawal Hi Jawab Hai (Hindi)
नेटवर्क मार्केटिंग व्यवसाय में सफल होने की सरल तकनीकें और अचूक नुस्खे बताने वाली पुस्तक। नेटवर्क मार्केटिंग में हाँ तक पहुँचने के मंत्र! नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बेहद लाभकारी।
एलन पीज़ देहभाषा पर विश्व के सर्वाधिक प्रसिद्ध विशेषज्ञ हैं। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘बॉडी लैंग्वेज’ 33 भाषाओं में चालीस लाख प्रतियों से अधिक बिकी है। टी वी सीरियल में 10 करोड़ से अधिक दर्शकों ने उनका ‘बॉडी लैंग्वेज’ पर आधारित कार्यक्रम देखा है। वे पाँच बेस्टसेलर्स के लेखक हैं जिनमें से एक Why Men Don’t Listen and Women Can’t Read Maps उन्होंने बारबरा पीज़ के साथ लिखी है। सवाल ही जवाब हैं (Questions are the Answers) में एलन पीज़ पहली बार नेटवर्क मार्केटिंग में प्रयुक्त सर्वाधिक उल्लेखनीय तकनीकों को समझाते हैं। सरल तकनीकों, आजमाये हुये नुस्खों और सशक्त रणनीतियों के द्वारा आप यह सीख सकेंगे कि किस तरह आप अपने नेटवर्किंग व्यवसाय को उस शिखर तक ले जायें जिसकी आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। यह पुस्तक कम मेहनत से अधिक अमीर बनने के नुस्खे बताती है।
अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग में नहीं है तो भी इससे आपको लोगों को समझने और समझाने की बहुमूल्य तकनीकें सीखने को मिलेंगी।






























Reviews
There are no reviews yet.