Dastkhat Ki Muhar
वैविध्य की दृष्टि से आपको प्रतिभा सराफ की ‘दस्तखत की मुहर’ इस संग्रह में एक साथ प्रेम, परिवार और समाज की अन्यान्य परिस्थितियों से लेकर रहस्य, रोमांच, विज्ञान, विट और चमत्कार सब कुछ उपलब्ध होगा। सहज पठनीयता इन कहानियों का सर्वोपरि गुण है जो आद्यंत पढ़ने वाले को बांधे रखती है। लेखिका की भाषा जीवंत और दृश्य, घटना तथा चरित्रों को प्रत्यक्ष कर देने वाली है। आप कहानियों को सिर्फ पढ़ नहीं देख भी रहे होते हैं।
प्रतिभा के ज्ञान और अनुभव की संपदा इन कहानियों का अर्जित है। विवरण अत्यंत रोचक तथा संवाद जीवंत है।
निश्चित रूप से इसका बहुत सारा श्रेय गोरख थोरात जी के उत्कृष्ट अनुवाद को जाता है।
इतने सारे गुणों, विशेषताओं से संपृस्त यह संग्रह निश्चित रूप से हिंदी पाठकों द्वारा सराहा जाएगा, इस विश्वास और शुभेच्छाओं के साथ- डॉ. सूर्यबाला (प्रख्यात कथाकार व व्यंग्यकार)
























Reviews
There are no reviews yet.