Dhairya Ki Pariksha
धैर्य की परीक्षा कुछ कहानियाँ केवल पढ़ी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं। ‘धैर्य की परीक्षा’ अनिरुद्ध का कहानी-संग्रह है, जिसमें जीवन एवं समाज के विभिन्न पहलुओं से जुड़े अनेक सत्य और अनुभव कहानियों के माध्यम से सामने आते हैं। इस संग्रह के पात्र अपने दुख-दर्द, संघर्ष, पीड़ा, प्रेम और भावनात्मक द्वंद्व के साथ पाठक के सामने आते हैं। उनकी परिस्थितियाँ कई बार ऐसी प्रतीत होती हैं, जैसे वे हमारे आसपास के ही किसी परिचित जीवन का हिस्सा हों। कहानियों में जीवन की सहजता के साथ उसके कठिन और अनकहे पक्षों को भी स्थान दिया गया है। कहीं परिस्थितियों से संघर्ष करता मनुष्य है, कहीं रिश्तों की संवेदना, कहीं उम्मीद और कहीं ऐसे क्षण, जहाँ व्यक्ति के धैर्य की वास्तविक परीक्षा होती है। अनिरुद्ध ने छोटी उम्र से ही पढ़ने और लिखने में रुचि विकसित की। उनकी रचनाएँ विभिन्न पत्रिकाओं, संकलनों, पुस्तकों, ई-पुस्तकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित हो चुकी हैं। लेखन के साथ वे अपने पेशेवर जीवन में भी सक्रिय हैं। ‘धैर्य की परीक्षा’ उन पाठकों के लिए है जो ऐसी कहानियाँ पढ़ना चाहते हैं जिनमें केवल घटनाएँ नहीं, बल्कि जीवन की संवेदनाएँ और मनुष्य के भीतर चलने वाले भावनात्मक संघर्ष भी दिखाई देते हैं। धैर्य की परीक्षा :जीवन के अनेक रंगों, रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं से गुजरता एक कहानी-संग्रह।।




















Reviews
There are no reviews yet.