Swastha Raksha
हिन्दी के अत्यधिक लोकप्रिय उपन्यासकार आचार्य चतुरसेन चालीस वर्ष तक चिकित्सक रहे और साधारण नहीं, बल्कि प्रख्यात चिकित्सक। इस अवधि में उन्होंने लाखों लोगों की चिकित्सा की।
चिकित्साशास्त्र के ऐसे विद्वान ने अध्ययन, संचय और अनुभव के आधार पर ही रचना की है इस पुस्तक की, जो अधिक प्रामाणिक और वैज्ञानिक है।
संसार में जीवन से बढ़कर कुछ नहीं; लेकिन जीवन की सार्थकता स्वास्थ्य से ही संभव है। अतः इसकी रक्षा अनिवार्य है।
स्वास्थ्य रक्षा वह पुस्तक है, जिसे पढ़कर आप दुखी, उदास और रोगी नहीं रह सकेंगे, क्योंकि यह आपको एक शिक्षिका की तरह स्वस्थ रहने के नियमों और उपक्रमों को सहज और सरल विधि से चित्त्रों सहित समझाएगी

















Reviews
There are no reviews yet.