आधुनिक छायावादी युग की सर्वोतम रचना कामायनी एक अमर महाकाव्य है। कामायनी की कथा के चार सोपान हैं- जलप्लावन और मनु, मनु श्रद्धा मिलन और गृहस्थ जीवन, मनु इड़ा मिलन और सारस्वत नगर की घटना और मनु की कैलाश यात्रा।
इस महाकाव्य में मानव मन की विविध अंतर्वृत्तियों का क्रमिक अभिव्यक्त होना इस कौशल से किया गया है कि मानव सृष्टि के आदि से अब तक के जीवन के मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक विकास का इतिहास भी स्पष्ट हो जाता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कामायनी से संबद्ध प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। इस संस्करण का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रतियोगियों के लिए एक ही स्थान पर सारगर्भित सामग्री को पाठ्यक्रम के अनुसार एवं महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी सहित उपलब्ध कराना है। इसलिए 12वीं, बीए, एमए, यूपीएससी, आरईईटी, सीयूईटी, यूजीसी नेट और नेट इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह पुस्तक एक अनमोल कुंजी है।






























Reviews
There are no reviews yet.