इकिगाई एक पारंपरिक जापानी अवधारणा है, जो जीवन जीने में ख़ुशी को शामिल करती है। देखें तो, यही वह वजह है जिसके कारण आप सुबह उत्साह से जागते हैं। यह पुस्तक आपकी इकिगाई को खोजने – आपके उद्देश्य या जुनून को पहचानने और – इस ज्ञान का उपयोग करके अपने जीवन में बेमिसाल ख़ुशी हासिल करने के बारे में है। यह ज़रूरी नहीं है कि आपकी इकिगाई कोई बड़ी महत्वाकांक्षा या जीवन का कोई अति महान उद्देश्य हो – यह सरल और सादगी भरा भी हो सकता है, जैसे अपने बगीचे की देखभाल करना या अपने कुत्ते को घुमाना ।
जापान में पली-बढ़ी होने के कारण, युकारी मित्सुहाशी स्वयं ही इस बात को समझती हैं कि जापानी लोगों के लिए इकिगाई का क्या मतलब है। अब लॉस एंजेलिस में रहते हुए, उन्होंने इस पारंपरिक अवधारणा को नए पाठकों से परिचित कराने के लिए इस पुस्तक को लिखा है। यह पुस्तक ‘हर परिस्थिति का एकमात्र समाधान’ नहीं है। इसकी बजाय, इकिगाई आपको अपने जीवन की हर छोटी बात पर ध्यान देने एवं रोज़मर्रा के क्षणों का महत्त्व समझने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि आप अपनी खुद की इकिगाई को पहचानना सीख रहे होते हैं। इस पुस्तक में एथलीटों से लेकर लेखकों और व्यवसायियों तक अपनी इकिगाई को साझा करने वाले विभिन्न व्यक्तियों की केस स्टडीज़ शामिल हैं। अपने आश्चर्यजनक रूप से सरल दर्शन और मुक्तिदायक अवधारणाओं के साथ, खूबसूरती से प्रस्तुत यह पुस्तक एक मार्गदर्शक होगी, जिसे आप बार-बार पढ़ना चाहेंगे।






























Reviews
There are no reviews yet.