लक्ष्मणपुर टाइम्स की कहानी लखनऊ शहर की सियासत और मीडिया के ताने-बाने पर आधारित है। कहानी का नायक परितोष शर्मा क्राइम रिपोर्टिंग का महारथी है जिसके लिखे का कोई तोड़ नहीं। सूबे के सुधी पाठकजनों और पुलिस महकमे को हर सुबह लक्ष्मणपुर टाइम्स का इंतज़ार रहता है तो बस यह जानने के लिए कि परितोष ने आज किसकी ख़बर ली।
फिर जब ख़बर शासन-प्रशासन की पोल खोलती हो तो जनता-समाज की पसंदीदा बन जाती है। इसी वजह से परितोष और लक्ष्मणपुर टाइम्स लोकप्रिय होकर सरकार, राजनीतिक दलों और उनके सिस्टम के लिए वक़्त-बेवक़्त की ज़रूरत बन जाते हैं।
लेकिन, पुलिसिंग के मिजाज़ से बखूबी परिचित परितोष एक छोटी-सी बात पर अपने अहम और पेशेवर नैतिकता के बीच ऐसा फंसा कि जानते-समझते देर हो गई। इतनी देर… कि लौटना भी ख़बर बन गई!





























Reviews
There are no reviews yet.