न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर एलिज्म’ के लेखक प्रस्तुत करते हैं एक ऐसी पथप्रदर्शिका जो आपको अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकने के सक्षम बना देगी। विसकी शुरुआत इस सरल सिद्धांत से होती है।
हर चीज़ का इतना कठिन होना जरूरी नहीं है।
यदि आपकी ऊर्जा व्यर्थ के कामों पर खत्म हो जाती है और आवश्यक काम पूरे करने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ जाता है, तो यह किताब आपके लिए है। अपनी चुस्त भाषा, रोचक प्रसंग और सूक्ष्म अन्तर्दृष्टि से ‘एफर्टलेस’ दिखाएगी कि कैसे आप सबकुछ बदल सकते हैं – तुच्छ को कठिन और महत्त्वपूर्ण सरल कर सकते हैं। आज जब अधिक काम करने के चलते सभी पूरी तरह से थक रहे हैं (बर्नआऊट हो रहे हैं). ग्रेग मकओन की किताब आवश्यक है।
– डेनियल एच. पिंक न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर पुस्तकें ‘व्हेन’, ‘ड्राइव’ और ‘टू सेल इज ह्यूमन’ के लेखक
कभी कभार कोई नई किताब एकदम सही समय पर आ जाती है। ऐसे समय जब भय, अनिश्चितता और हमारी लगातार बढ़ती जिम्मेदारियों की सूची घर पर और काम की जगह – हमारे बूते से बाहर होती दिख रहीं हैं, ग्रेग मकओन की किताब इससे अधिक सही समय पर नहीं आ सकती थी, न ही कभी यह उतनी जरूरी रहती जितनी आज है।
– ईव रोडस्की, न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर ‘फेयर प्ले’ की लेखिका
हमें यही सिखाया गया है कि जितना महत्त्वपूर्ण लक्ष्य रहता है उसे प्राप्त करने के लिए उतनी ही ‘कड़ी मेहनत’ करनी पड़ती है। इसके चलते, हमारे काम अनिवार्य रूप से बढ़ते हैं और हम थक कर चूर हो जाते हैं। एसेंशियलिज्म के बाद आई इस महत्त्वपूर्ण, प्रेरक किताब में ग्रेग मकओन पटकथा को पलट कर कहते हैं, “कोई काम जितना अहम हो उसे उतने ही सहज ढंग से हम पूरा कर सकते हैं। आज की जला कर खाक कर देने वाली कार्य-संस्कृति में सुधार के लिए इसकी बहुत आवश्यकता है। – कैल न्यूपोर्ट, ‘अ वर्ल्ड विदाउट ईमेल ऐंड डीप वर्क’ के लेखक


























Reviews
There are no reviews yet.