Eat That Frog
अपनी ‘टू-डू लिस्ट’ (To-Do List) के सभी कार्यों को पूरा करने के लिए समय कभी पर्याप्त नहीं होता, और वह कभी होगा भी नहीं। सफल लोग हर चीज को करने की कोशिश नहीं करते। वे अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं और उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करते हैं। वे सबसे पहले “फ्रॉग (मेंढक) खाते हैं”।
एक पुरानी कहावत है- यदि आप सुबह सबसे पहले एक जीवित मेंढक खाते हैं, तो आपको यह संतोष रहेगा कि दिन का सबसे कठिन काम संपन्न हो गया।
इस पुस्तक में आप सीखेंगे…
दिन का समय-पत्रक (Schedule) कैसे बनाएं?
प्राथमिकताएं कैसे तय करें?
कार्यों को प्रभावशाली और कुशल तरीके से कैसे पूरा करें?
आधुनिक तकनीक का सही उपयोग कैसे करें?
ध्यान भटकाने वाले डिजिटल बाथाओं के दौर में अपनी एकाग्रता कैसे बनाए रखें?
निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन और दृढ संकल्प को कैसे विकसित करें?
जीवन बदल देने वाली यह पुस्तक आज से ही आपके महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद करेगी!
लेखक के बारे में
‘ब्रायन ट्रेसी इंटरनेशनल’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। एक प्रेरणादायक वक्ता और सेमिनार लीडर के रूप में, वे हर साल 2,50,000 से अधिक लोगों को संबोधित करते हैं। वे 80 से अधिक पुस्तकों के बेस्टसेलिंग लेखक हैं, जिनका कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उन्होंने 1,000 से अधिक कंपनियों के लिए सलाहकार और प्रशिक्षक के रूप में काम किया है और 70 से अधिक देशों में 10,000 से अधिक उद्योगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।



























Reviews
There are no reviews yet.