Before the Coffee Gets Cold
तोशिकाज़ु कावागुची का (जापानी से अनुदित) भावुक कर देने वाला उपन्यास, बिफ़ोर द कॉफ़ी गेट्स कोल्ड एक सदियों पुराने सवाल की पड़ताल करता है : आपको वर्तमान से पार जाने का मौका मिले तो आप क्या करेंगे और इससे भी ज़रूरी कि- -आप मिलना किससे चाहेंगे, आखिरी बार ही सही? टोक्यो की किसी छोटी सी तंग गली में एक कैफ़े है जो सदियों से अपनी तरह की एक बेहतरीन कॉफ़ी परोस रहा है। लेकिन यह कैफ़े अपने ग्राहकों को एक अनोखा अनुभव भी देता है : टाइम ट्रैवल करने का मौका। लेकिन इस यात्रा में कुछ जोखिम और शर्तें भी हैं— ग्राहकों को एक ख़ास कुर्सी पर ही बैठना होगा, वे उससे उठ भी नहीं सकते और सबसे ज़रूरी शर्त—उन्हें कॉफ़ी ठंडी होने से पहले वर्तमान में वापस लौटना होगा… अगर आप बीते हुए या आगामी वक्त में जा सकें तो क्या करेंगे? सोचिए !






























Reviews
There are no reviews yet.