Tum Kaun Ho
धन, शक्ति, महत्वाकांक्षा और “सफलता” से आकार लेने वाली दुनिया में, तुम कौन हो? एक तल्ख सवाल पूछती है: अपनी उपाधियों से परे, वास्तव में आप कौन हो?
100 से ज़्यादा देशों में दशकों से जुड़ने के अपने अनुभव के आधार पर, वक्ता और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के बेस्टसेलिंग लेखक प्रेम रावत हमें पहचान और मान्यताओं से आगे बढ़कर खुद को गहराई से समझने की ओर बढ़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।
तुम कौन हो? में किसी भी प्रकार के “नियम”, “आसान जवाब,” और सेल्फ-हेल्प के “समाधान” नहीं हैं। इसके बजाय, यह पढ़ने वालों को यादगार कहानियों, गहरी सोच और प्रेम की शानदार ज़िंदगी के किस्सों से बनी एक अंदरुनी यात्रा पर ले जाती है। समझदारी और प्यार से भरी यह किताब हमें अपने असली रुप के साथ एक गहरे जुड़ाव की ओर बुलाती है।
प्रेम के शब्दों में: “यह किताब आपको, आपकी अपनी ज़िंदगी के केंद्र में रखती है।”
प्रेम आपको हर मोड़ पर हैरान कर देंगे, क्योंकि वे भारत में अपने बचपन से लेकर पायलट के तौर पर अपने अनुभवों तक, हर चीज़ का ज़िक्र करेंगे। भारतीय लोक कथाओं से लेकर अपनी कविताओं तक। प्रकृति से लेकर एआई तक। युद्ध से लेकर मन की शांति तक। ज़िंदगी की सबसे मुश्किल चुनौतियों का सामना करने से लेकर ईश्वर को जानने तक।
तुम कौन हो? एक ऐसी किताब है जो हमेशा प्रासंगिक और असरदार बनी रहेगी; यह उन सभी लोगों के लिए है जो स्पष्टता, सच्चाई और मन की शांति को महत्व देते हैं।





















Reviews
There are no reviews yet.