Krishna, Tum Mat Aana
नाम माधव था। हालाँकि गाँव में कोई उसे माधव नहीं कहता था, सब उसे मधु कहते थे।
वह यमुना नदी से कुछ दूर बसे एक छोटे-से गाँव में रहता था। गाँव इतना छोटा था कि वहाँ किसी के घर का दुख दूसरे घर की चौखट तक पहुँचने में देर नहीं लगती थी और किसी के घर की खुशी पूरे गाँव में शाम तक बाँट दी जाती थी। मधु भी उसी गाँव मे अपने बूढ़े माता पिता के साथ रहता था। उसके आँगन मे दो प्यारी गायें थीं और तुलसी का सुंदर चौरा बना हुआ था।
उसी तुलसी चौरे के पास एक मिट्टी की एक छोटी-सी कृष्ण की मूर्ति रखी हुई थी। मूर्ति बहुत सुंदर नहीं थी परंतु यह मूर्ति वह छोटे उम्र से वही देखा करता था।
रंग पूरा उतर चुका था, मुकुट पर लगा मोरपंख भी आधा टूट चुका था। फिर भी मधु रोज सुबह उठकर सबसे पहले उसी मूर्ति को देखता। और मुस्कुराकर पूछता
“उठ गए? लाला”
कृष्ण की वह मूर्ति कभी उसको उत्तर नहीं देती,
मधु फिर कहता –



















Reviews
There are no reviews yet.