Chai, Sutta and Cheesecake
चाय, सिगरेट और चीज़केक (Chai, Sutta, and Cheesecake) क्या आज के दौर में प्यार पहले जैसा रह गया है? क्या रिश्तों को समझना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है? डेटिंग ऐप्स, बदलती दोस्तियाँ, अधूरे रिश्ते और भावनाओं के बीच उलझी आज की Gen Z पीढ़ी के लिए ये सवाल रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हैं। सपना साधवानी की यह किताब शहरी युवाओं की इसी दुनिया की कहानियाँ कहती है। इसमें प्यार और डेटिंग के साथ-साथ दोस्ती, रिश्तों में आने वाली उलझनों, भावनात्मक संघर्षों और खुद को समझने की कोशिशों को जगह मिली है। यह किताब बताती है कि किसी रिश्ते में रहते हुए अपनी पहचान बनाए रखना कितना ज़रूरी है। अपने साथी के अनुभवों और भावनात्मक जख्मों को समझना, एक-दूसरे को समय और स्पेस देना और रिश्तों में अपनी सीमाओं का सम्मान करना भी उतना ही अहम है। खासतौर पर महिलाओं की अपनी स्वतंत्र पहचान और व्यक्तिगत इच्छाओं को समझने की कोशिश इस किताब का एक महत्वपूर्ण पहलू है। चाय, सिगरेट और चीज़केक उन लोगों के लिए है जो प्यार करते हैं, रिश्तों में उलझते हैं, दोस्तियों को परिवार मानते हैं और इस सबके बीच खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं। यह आज के युवाओं की भावनाओं, अनुभवों और रिश्तों की एक सहज और समकालीन पड़ताल है।






















Reviews
There are no reviews yet.