सेल्फ-हेल्प पर अपनी इस शानदार कृति में डॉ. डेविड श्वार्ज न केवल हमें प्रेरित
करते हैं, बल्कि इस मूल विषय का विश्लेषण भी करते हैं कि क्यों बड़ी सोच रखने से आप जीवन में ऊँचे लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि सकारात्मक सोच आखिर काम कैसे करती है? यदि हाँ, तो आपको यह किताब पढ़ने की ज़रूरत है। दुनियाभर में 60 लाख से ज्यादा लोग इस किताब को पढ़कर अपनी जिंदगी सँवार चुके हैं। अब आप भी ऐसा कर सकते हैं।
डॉ. श्वार्ट्ज की व्यावहारिक, दिलचस्प और अत्यंत सशक्त तरीकों वाली क़दम दा कदम पद्धति आपका मार्गदर्शन करेगी कि आप कैसे :
* अविश्वास और उससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मक शक्ति को परास्त कर सकते हैं
* अपने दिमाग में सकारात्मक विचार पैदा कर सकते हैं
* सफलता के लिए ठोस कार्य-योजना तैयार कर सकते हैं
* बेहतर ढंग से ज़्यादा काम कर सकते हैं और अपनी रचनात्मक शक्ति को जगा सकते हैं
* अभी कार्य करने की शक्ति का लाभ उठा सकते हैं
यह किताब 1959 में लिखी गई थी, जिसे 21 वीं सदी के लिए संशोधित किया गया है। आपको बेहतर जिंदगी की दिशा में ले जाने के लिए यह किताब एक गाइड के तौर पर काम करेगी। इसकी शुरुआत आपकी सोच बदलने से होगी।
विख्यात जीवन प्रबंधक डॉ. डेविड श्वार्ट्ज, पीएचडी, अमेरिका में अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर और नेतृत्व विकास पर विशेषज्ञ परामर्श देने वाली फर्म क्रिएटिव एजुकेशनल सर्विसेज़ के प्रेसिडेंट थे। लोगों को प्रेरित करने के
क्षेत्र में उन्हें आज भी शीर्ष विशेषज्ञों में गिना जाता है।
द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग का हिंदी अनुवाद





























Reviews
There are no reviews yet.