FINE ART OF HUMAN BEHAVIOUR
इस पुस्तक में स्नेहपूर्ण, सम्मानपूर्ण तथा सौजन्यपूर्ण व्यवहार से सम्बन्धित 26 प्रेरणादायक निबन्ध हैं। जिन विषयों पर रुचिकर अध्याय हैं, उनमें से कुछ हैं परिवार में व्यवहार, मैत्री की निधि, विनम्रता का वैभव, परानुभूति का सुखद परिणाम, मुस्कान का महत्त्व, प्रशंसा की कला, आलोचना का विज्ञान, विश्वास की विजय, करुणा का करिश्मा, कृतज्ञता की पवित्र भावना, क्षमा की क्षमता, सांत्वना की सहज शैली, सुनने की कला, इमोशनल इन्टेलिजेंस तथा क्रोध पर अंकुश। साथ ही उन भूलों की भी व्याख्या की गई है जो सामान्यतया हम सब व्यवहार में करते हैं तथा जिन्हें नियंत्रित करने से ही हमारी खुशियाँ निरन्तर बढ़ सकती हैं। कथाओं तथा प्रसंगों से भरपूर यह पुस्तक एक उपन्यास की भांति रुचिकर है।
लेखक
प्रो. रमेश अरोड़ा ने MPA, M. Phil. व Ph. D. की डिग्रियाँ संयुक्त राज्य अमरीका के कैन्सस विश्वविद्यालय से प्राप्त कीं। तत्पश्चात, आप ने न्यूयॉर्क के सिरेक्यूज़ विश्वविद्यालय में सीनियर फुलब्राइट फैलो के रूप में कार्य किया। प्रो. अरोड़ा राजस्थान विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष तथा डीन के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में मैनेजमेंट डवलपमेंट एकेडमी के अध्यक्ष तथा द सैन्टर फॉर सैल्फ एक्सलन्स् के निदेशक हैं। आप भारत के विभिन्न भागों तथा संयुक्त राज्य अमरीका, जर्मनी, थाईलैण्ड, भूटान, मलेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिणी अफ्रीका, बांग्लादेश आदि देशों में प्रशिक्षण अथवा भाषण दे चुके हैं।






















Reviews
There are no reviews yet.