Samlaingikta
डॉ. रीता कुमारी रांची विश्वविद्यालय, रांची के मनोविज्ञान विभाग की एक प्रतिष्ठित शिक्षिका, शोधकर्ता, लेखिका और संपादक है। उन्होंने मनोविज्ञान एवं हिंदी में स्नातकोत्तर तथा वर्ष 2006 में मनोविज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि रांची विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वर्तमान में उन्होंने डी. लिट. हेतु अपना शोधप्रबंध भी प्रस्तुत किया है। मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने 28 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिनमें मनोविज्ञान के विविध क्षेत्रों जैसे अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान, स्वास्थ्य मनोविज्ञान, शिक्षा मनोविज्ञान, सामुदायिक मनोविज्ञान, कार्य मनोविज्ञान तथा शोध पद्धति आदि विषयों पर महत्वपूर्ण ग्रंथ शामिल हैं।
डॉ. रीता कुमारी ने अनेक सामाजिक मुद्दों पर आधारित पुस्तकों का संपादन किया है तथा आठ मनोवैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण (स्केल) विकसित किए हैं। उन्होंने 15-शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने में सफल मार्गदर्शन दिया है तथा कई अन्य शोधार्थी उनके निर्देशन में कार्यरत हैं। उनके 73 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में व्यापक भागीदारी निभाई है।
वे पिछले 14 वर्षों से “रेजोनेंस नेशनल जर्नल ऑफ वैल्यू एजुकेशन” की संपादक हैं। उन्हें आईपीए अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार, महिला शोधकर्ता पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक आइकन पुरस्कार तथा शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। उनका समर्पण, शोध-निष्ठा और शैक्षणिक योगदान मनोविज्ञान के क्षेत्र में प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।

























Reviews
There are no reviews yet.