Dongarpura ka DSP
राख हुए घर की तपिश, छीनी हुई ज़मीन की पीड़ा, जेल के यातना भरे दिन और सानवी के प्रेम की ऊष्मा—इन सबने जैनू के व्यक्तित्व को इतना सुदृढ़ बनाया कि जैनेंद्र के संघर्ष ने उसे डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के गरिमामय पद तक पहुँचाया। यह कहानी बताती है कि सम्मान छीना जा सकता है पर हौसला नहीं, जेल की सलाखें कदम रोक सकती हैं पर उड़ानें नहीं, और राख से उठने वाले परिंदे आसमान नहीं माँगते, अपना आकाश ख़ुद रचते हैं! कुलमिलाकर जैनेन्द्र कुमार निगम की कहानी में आँसू भी हैं, अंगारे भी और अंत में है एक उजले जीवन की आभा। यह केवल एक अधिकारी बनने की कथा नहीं, बल्कि उस किसान-पुत्र की आत्मविजय का शंखनाद है जिसका कद उसके पद से नहीं, उसके संघर्ष की ऊँचाई से मापा जा सकता है।






























Reviews
There are no reviews yet.