Ank Jyotish | Sankhyaon Ka Chamatkar
किताब के बारे में
यह पुस्तक आपकी जन्मतिथि और नाम में छिपे अंक-रहस्यों के गूढ़ द्वार खोलती है। “अंकज्योतिष: संख्याओं का चमत्कार” गूढ़ विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए लिखी गई है। यह केवल बुनियादी बातें नहीं, बल्कि उन्नत तकनीकें और मूल सिद्धांतों को सरल तरीकों से समझना सिखाती है। यह आवश्यक गाइड बताती है कि अंक आपके व्यक्तित्व, संबंधों और नियति को कैसे आकार देते हैं। आप जटिल गणनाएँ करना सीखेंगे और अपने core numbers (मूल अंक) निकालने तथा अपना विशिष्ट life path (जीवन-पथ) खोजने के सरल और व्यावहारिक तरीके पाएँगे। अंततः, यह पुस्तक आपको accurate readings (सटीक व्याख्याओं) की कला में निपुण बनने में मदद करती है।
लेखक के बारे में
आचार्य (डॉ.) लवभूषण 2003 से अभ्यासरत, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य हैं। **उन्होंने हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद के प्रतिष्ठित संस्थानों से ज्योतिष, वास्तु और अंकज्योतिष का गहन अध्ययन किया तथा बैंकॉक, चीन और इंडोनेशिया में अपनी विद्वत्ता का विस्तार किया। उनकी सटीक भविष्यवाणियों और गहन ज्ञान के सम्मानस्वरूप इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फेडरेशन (अमेरिका व थाईलैंड) ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। आचार्य जी वैदिक ज्योतिष की सटीकता, वास्तु की समरसता और अंकज्योतिष की व्यक्तिगत अंतर्दृष्टि को अद्वितीय ढंग से समेकित करते हैं, जिससे उनके समाधान व्यावहारिक और प्रभावशाली सिद्ध होते हैं। बीते दो दशकों में वे 50,000+ क्लाइंट्स-शीर्ष प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और सार्वजनिक हस्तियों-का मार्गदर्शन कर चुके है। उन्हें ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड, वास्तु विश्वकर्मा अवॉर्ड और महर्षि अगस्त्य अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृति कया गया है।





















Reviews
There are no reviews yet.