Jiyein Apni Sharton Par
पुरस्कार – विजेता संगठनात्मक मनोवैज्ञानिक डॉ. सुनीता साह द्वारा लिखित जियें अपनी शर्तों पर प्रतिरोध के अधिकार और उसे प्रभावी ढंग से अपनाने के तरीकों की एक सशक्त उद्घोषणा है। चौंकाने वाले शोध कार्यों और दैनिक जीवन में पेशेवर तथा व्यक्तिगत अनुपालन से लेकर कॉर्पोरेट भ्रष्टाचार और यौन उत्पीड़न तक के मामलों के विश्लेषण के आधार पर, डॉ. साह उन शक्तियों का स्पष्ट विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं, जो असहमति व्यक्त करने की इच्छा होने पर भी हमें मौन रहने के लिए विवश कर देती हैं। वह दिखाती हैं कि जब हम कार्रवाई नहीं करते, तब हम ग़लत निर्णय लेने के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं और भ्रष्टाचार, धमकाने तथा दुर्व्यवहार से भरे वातावरण को विकसित होने या बने रहने देते हैं। अपने मूल्यों और विश्वासों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए सरल और व्यावहारिक उपायों से लैस करते हुए, डॉ. साह हमें विरोध के पाँच चरणों से परिचित कराती हैं और बताती हैं कि उनकी सहायता से हम अपने भीतर की वास्तविक ‘ना’ को कैसे पहचान सकते हैं । प्रेरणादायी और नई दृष्टि देने वाली, यह पुस्तक उन सभी के लिए है, जो ऐसे संसार में, जहाँ हमारे मूल्यों और विश्वासों को निरंतर चुनौती मिलती है, सही बात के पक्ष में खड़े होने का साहस और सामर्थ्य विकसित करना चाहते हैं।





















Reviews
There are no reviews yet.