Life Management (Hindi):
यह पुस्तक मैनेजमेंट के ज्ञान का लोकतंत्रीकरण करने का एक प्रयास है। यह सभी पृष्ठभूमि के पाठकों को मैनेजमेंट के विभिन्न स्किल से रूबरू कराने और उन्हें समझाने के लिए लिखी गई है। इस पुस्तक का हर अध्याय, व्यक्ति के दैनिक जीवन की परिस्तिथियों पर आधारित एक रोचक किस्से के साथ शुरू होता है और हास्य रस के माध्यम से उपयोगी ज्ञान को सरलता से प्रस्तुत करता है। प्रत्येक अध्याय में किस्सों के साथ उनमें मौजूद व्यवहारिक सीख है। इस सीख के मूल स्रोत में साइकोलॉजी, फिलॉसफी और मैनेजमेंट से ली गयीं कुछ थ्योरीज, मॉडल्स, प्रिंसिपल्स और कॉन्सेप्ट्स हैं। जिससे पाठक सरल भाषा में इनसे रूबरू हो सकें। लगभग सभी अध्याय पश्चिमी नजरिये से परिभाषित की गई थ्योरीज और कॉन्सेप्ट्स को भारतीय नजरिये से भी समझाने का प्रयास करते हुए पाठक को एक संतुलित सोच के निर्माण करने में सहायता प्रदान करते हैं। प्रत्येक अध्याय भारतीय पौराणिक शास्त्रों के ज्ञान भण्डार से उस विषय पर दिए गए उपयुक्त श्लोकों और विचारों के अंशों को भी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। इस पुस्तक में प्लानिंग, डिसिज़न-मेकिंग, लीटरशिप, सेल्फ़-मैनेजमेंट, पीपुल मैनेजमेंट, कॉन्फ़्लिक्ट मैनेजमेंट और नेट्वर्किंग आदि विषय शामिल हैं। व्यवसायी हों, युवा पेशेवर हों या गृहिणियां – सभी पाठक वर्ग अपने अंदर इन मैनेजमेंट स्किल का विकास करके जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को सक्षम बना सकते हैं। समय की कसौटियों पर खरे उतरे विभिन्न कान्सेप्ट्स व मॉडल्स से रू-ब-रू कराके, यह पाठकों को स्वयं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, भविष्य में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने और अवसरों का लाभ उठाने के लिए विभिन्न वैचारिक और व्यवहारिक अस्त्रों से सुसज्जित करने का प्रयास करती है। यह “लाइफ़ मैनेजमेंट” पुस्तक सरल भाषा और भारतीय परिदृश्य के लिए उपयुक्त उदाहरणों और किस्सों के साथ हिंदी भाषा में उपलब्ध मैनेजमेंट विषय से सम्बंधित पुस्तकों की कमी को कम करने का एक छोटा सा प्रयास है।
























Reviews
There are no reviews yet.