हर कहानी की शुरुआत खूबसूरत नहीं होती… और हर खूबसूरती के पीछे मासूमियत नहीं छुपी होती।
जब सिडनी शॉ की मुलाक़ात आकर्षक और रहस्यमय डॉक्टर टॉम से होती है, उसे लगता है कि उसकी ज़िंदगी की सारी टूटनें मानो ख़त्म हो गई हों। टॉम बिलकुल परफेक्ट है- शांत, समझदार, संवेदनशील… और शायद कुछ ज़्यादा ही परफेक्ट ।
धीरे-धीरे सिडनी को एहसास होने लगता है कि इस परफेक्शन की चमक के पीछे कुछ ऐसा है, जिसे टॉम किसी भी कीमत पर छुपाना चाहता है। उसका अजीब व्यवहार, रातों में गायब हो जाना और एक ऐसा अंधेरा अतीत, जिसे टॉम मिटा देना चाहता है- सब एक साथ मिलकर सिडनी की दुनिया को उलझा देते हैं।
लेकिन असली डर तब शुरू होता है, जब सिडनी को पता चलता है कि वह सिर्फ़ टॉम से प्यार नहीं कर रही…
बल्कि उसके जाल में गहराई तक फँस चुकी है।
क्या टॉम वही है, जैसा वह दिखता है?
या वह एक ऐसा साया है, जिससे बच निकलना असंभव है?
बॉयफ्रेंड एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जो रिश्तों की आड़ में छुपे खतरों को उजागर करता है- जहाँ भरोसा हथियार भी बन सकता है और मौत भी।






























Reviews
There are no reviews yet.