सचिन कोहली का यह पहला कविता-संग्रह है। यह नवीनतम आवरण-संस्करण के साथ आप सभी के समक्ष इस प्रेम सप्ताह के अंतिम दिन के उपलक्ष्य में प्रस्तुत है। किताब की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं, यह पुस्तक प्रेमियों के साथ, उन सभी प्रेम युगलों के लिए उपहार है जिन्होंने हमेशा प्रेम को महसूस कर जिया। किताब का संक्षिप्त विवरण: किताबें आपसे बात करती हैं, तय आप करते हैं कि आप उन बातों से जुड़ पाते हैं या नहीं, सचिन की यह किताब आम लोगों की आम ज़िन्दगी की कहानी कहती है। मैंने जब पहली बार इसे पढ़ा, ऐसा लगा जैसे किसी ने दिल से शब्दों को काग़ज़ पर बस जैसा दिखा वैसा लिख दिया, बिना लाग-लपेट, बिना बेहिसाब उपमाएँ दिए यह किताब आपको उस दुनिया में ले जाती है जहाँ से हर आम मन अपनी ज़िन्दगी को देखता है।
पहली बार किसी किताब का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने इस किताब के बीज उगते देखे हैं अपनी आँखो के सामने। तो चलिए किताब उठाइये और बिना कुछ ज़्यादा सोचे प्रेम की यात्रा में निकल जाइए। – R.J पंकज जी






























Reviews
There are no reviews yet.