Gaanv Se Bees Postcard
हम सबके अंदर थोड़ा-थोड़ा गाँव बसता है। हम जानें या न जानें, चाहें या न चाहें, हमारे रहन-सहन, हमारे खाने, हमारी भाषा-बोली, हमारे त्योहार, हमारे आचरण में गाँव रहता है। गाँव वो दोस्त है जो हमेशा साथ खड़ा रहता है लेकिन उसकी शायद कहीं गिनती नहीं होती। गाँव शादी में लड़की का भाई है जो हर काम के पीछे रहता है लेकिन किसी फ़ोटो में नहीं आता। गाँव वो माँ है जिसके प्यार की, जिसकी बातों की छाप सबके जीवन पर रहती है लेकिन अक्सर उसे ‘फ़ॉर ग्रांटेड’ ले लिया जाता है कि वो तो है ही।
उसी गाँव को हम शायद कहीं पीछे छोड़ आए। उसी गाँव से ये पोस्टकार्ड आए हैं। इन्हें 86 वर्ष के शिव बालक मिसरा ने लिखा है जो वैज्ञानिक भी हैं, किसान भी, और शिक्षक भी- जो चाहे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहे हों या विदेश में, अपने दिल में गाँव साथ लेकर चले हैं। भारत के हृदय में जो गाँव बसता है, ये किताब उसी का आईना है।





















Reviews
There are no reviews yet.