मुकेश का सगा भाई जिंदा है क्या ? अगर है तो कहाँ है? उसे ढूँढ़ना चाहिए। अपने जीवन की गाथा उसे सुनानीहै । इस विशाल संसार में सिर्फ वे दोनों ही एक-दूसरे से रक्त से जुड़े हैं ।
जीवन की घटनाएँ विचित्र रूप ले रही थीं। तीन दिन पहले वह रूपिंदर- सुरिंदर का पंजाबी मुंडा था । बीस दिन पहले वह त्रिवेदीजी – सुमन का इकलौता बेटा था । लक्ष्मीपुत्र था । भारतीय था । आजवह भारत का भी नहीं है । इस भूमि का, इस देश का, इस संस्कृति का नहीं है। अब वह अमेरिकी है






















Reviews
There are no reviews yet.