Har Baat Dil Par Mat Lo
हर बात दिल पर मत लो उन सभी लोगों के लिए एक परिवर्तनकारी मार्गदर्शिका है, जो हर बातचीत और हर व्यवहार को लेकर से ज़्यादा सोचते रहते हैं और भावनात्मक उथल-पुथल में उलझकर बार-बार खुद को नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहारों के चक्र में फँस जाते हैं। बेबाक ईमानदारी और व्यावहारिक समझ के साथ डेनियल चिडियाक बताते हैं कि छोटी-छोटी बातें हमारा पूरा दिन क्यों खराब कर देती हैं और उनसे हमेशा के लिए मुक्त होने के आज़माए हुए तरीके भी सुझाते हैं। यह पुस्तक आपको सिखाएगी कि आप कैसे : • उन विचारों के अंतहीन चक्र को रोकें, जो आपको कुछ परिस्थितियों के बारे में लगातार सोचते रहने पर मजबूर करते हैं। • बिना किसी अपराध-बोध के अपनी सीमाएँ तय करें और यह जानें कि कब हमेशा के लिए पीछे हट जाना बेहतर है। •दूसरे लोगों के व्यवहार या भावनाओं को अपने मनोभावों पर हावी होने से रोकें। • मानसिक जोड़-तोड़ और उन विषाक्त व्यवहारों के चक्र से बाहर निकलें, जो आपकी ऊर्जा सोख लेते हैं। • ऐसी अडिग आंतरिक शक्ति विकसित करें, जिसे कोई भी परिस्थिति विचलित न कर सके। चाहे आप हर बात को लेकर लगातार सोचते-सोचते थक चुके हों, दूसरों की भावनाओं और ऊर्जा को अपने भीतर समेटते- सोखते परेशान हों, या बस यह तय कर चुके हों कि अब जीवन की उथल-पुथल आपके मनोभावों को तय नहीं करेगी पुस्तक आपको अपनी शक्ति फिर से हासिल करने, अपने मन की शांति की रक्षा करने और अपनी शर्तों पर जीवन जीने के लिए वे परिवर्तनकारी साधन देती है, जिनकी आपको ज़रूरत है। आंतरिक शक्ति और स्वतंत्रता की आपकी यात्रा यहीं से शुरू होती है।




























Reviews
There are no reviews yet.