Dainik Jeevan Mein Gita
हम बिना किसी कारण के चिंता क्यों करते हैं? हम बिना किसी वजह के क्यों डरते हैं ? यह किताब 365 ज्ञानपूर्ण श्लोकों का संग्रह है जो हमारी सभी उलझनों का समाधान प्रस्तुत करती है। जीवन के रणक्षेत्र में कोई भी दिन बीते दिनों के समान नहीं होता, हर दिन एक नई चुनौती है। हमारे जीवन में जो बाधाएँ आती हैं, उसके लिए हम कभी भी पूरी तरह तैयार नहीं होते। ऐसे में निराश हो जाना या घबरा जाना कोई असामान्य बात नहीं है । कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध से ठीक पहले अर्जुन भी अपना धैर्य खो बैठे थे। सौभाग्य से भगवान श्री कृष्ण उनके लिए एक मनोवैज्ञानिक की तरह साथ थे और उन्होंने उनकी घबराहटों और शंकाओं का समाधान कर दिया। इसके लिए श्री कृष्ण को 700 श्लोक रचने पड़े। दैनिक जीवन में गीता उन श्लोकों में से सबसे प्रभावी 365 श्लोकों का विश्लेषण करती है और समझाती है कि कैसे हम अपने दैनिक जीवन के तनावों और डर का सामना करें और हमेशा एक विजेता बनकर उभरें ।




























Reviews
There are no reviews yet.