PaperBoat
कहानियाँ कागज़ पर लिखे सिर्फ़ चंद अल्फ़ाज़ नहीं होतीं, हमारी ज़िंदगी का जीता-जागता आईना होती हैं। हमारे आस-पास से गुज़र जाने वाले लोग, जिन पर हम शायद ही कभी ग़ौर करते हों, एक कहानी लिए चलते हैं। हर कहानी अपने आप में मुकम्मल है। अधूरी हो, तब भी। हर किरदार ख़ुद में एक बेचैनी लिए फिरता है, ज़िंदगी की कशमकश से उलझता चलता है, और उसे लगता है कि ये कशमकश उसकी अपनी है, इस बात से ना-आशना कि एक ही वक़्त में एक ही अहसास न जाने कितने लोग महसूस कर रहे होते हैं। तेज़ी से चलने वाली दुनिया में किसी के पास ठहरकर किसी अजनबी की बेचैनी पढ़ने का वक़्त भी कहाँ है? ऐसी भागदौड़ में हम कब ख़ुद के लिए भी एक अजनबी बनकर रह जाते हैं, पता भी नहीं चलता। कहानियाँ हमें इन्हीं अजनबी किरदारों से रूबरू करवाती हैं, जिन्हें पढ़कर हम रुकने पर मजबूर होते हैं। ‘पेपर-बोट’ ऐसी ही कहानियों का गुलदस्ता है, जो पढ़ने वालों को उनके आस-पास के लोगों, रिश्तों, और अपने अंतर्मन की हक़ीक़त से रूबरू करवाता है। इसमें मौजूद कहानियाँ भागती ज़िंदगी को कुछ पल ठहरकर साँस लेने के लिए विराम देती हैं।




















Reviews
There are no reviews yet.