Baaghi Sultan
सन् 1707 में जब बादशाह औरंगज़ेब की मौत हुई, तो मुग़ल साम्राज्य में दरारें आनी शुरू हो गईं। ये दक्कन पर जीत का लालच था जिसने इस बादशाह की ताक़त सोख ली थी और उसे उसके सबसे ख़तरनाक दुश्मनों के सामने लाकर खड़ा कर दिया। आद्भिरकार दक्कन एक ऐसी ज़मीन थी जिसकी चमक चौंधिया देती थी। इसके ख़ज़ाने मशहूर थे और इसके शासक आलीशान। यहां समुद्र पार करके हुनरमंद लोग आते थे। यहाँ आने वाले सैलानियों की मुलाक़ात यूरोपीय निशानेबाज़ों के दस्ते से हो सकती थी, जो सेना में भर्ती होने के लिए तैयार रहते थे, और उन्हें ऐसे डरावने किले भी दिख सकते थे जहाँ अफ्रीकी जागीरदारों ने सत्ता की ऊँचाई छूई थी। दक्कन के बाज़ारों में हीरे और मोतियों के ढेर पड़े रहते थे, जबकि इसके दरबारों में फ़ारसी और मराठा, पुर्तगाली और जॉर्जियाई जागीरदार फलते-फूलते थे। दक्कन में हज़ारों की किस्मत निखरी थी और इसी वजह से पीढ़ियों तक मुराल बादशाहों के मन में ईर्ष्या बनी रही।




















Reviews
There are no reviews yet.