UGC NET and SET Granthalaya Evam Suchna Vigyan Margdarshika
1 एस.पी. सूद, एम.ए (इतिहास), विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बी.लिब. एससी (1965), बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एम. लिब एससी (1971) तथा राजस्थान विश्वविद्यालय से ग्रन्थालय विज्ञान में पीएच.डी. (1993) हैं। आप 1972 से 1988 तक ग्रन्थालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्यापन से जुड़े रहे हैं। आपने ग्रंथालय विज्ञान के विभिन्न विषयों पर 35 ग्रंथों की रचना की है तथा आप ‘ग्रंथालय विज्ञान’ पत्रिका का 35 वर्षों से सम्पादन कर रहे हैं।
लेखक को ग्रंथालय के विभिन्न पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू.जी.सी., नेट, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं, केन्द्रीय विद्यालयों एवं जवाहर नवोदय विद्यालयों के ग्रंथालयियों के चयन की परीक्षाओं के बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र बनाने एवं चयन बोर्ड के सदस्य के रूप में कार्य करने एवं राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालिक सेवा चयन बोर्ड की लाइब्रेरियन ग्रेड-III सीधी भर्ती परीक्षाओं 2016, 2018 एवं 2022 के पाठ्यक्रम पर आधारित लाइब्रेरियन ग्रेड-III मार्गदर्शिका, लाइब्रेरियन ग्रेड-II मार्गदर्शिका आदि ग्रंथों के लेखन का विशद् अनुभव है।
2. उमेश शर्मा, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विषय में एम. फिल. विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से (2007) हैं। आप को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा 2010 में ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान में जे. आर. एफ. फैलोशिप प्रदान की गई है। आप वर्तमान में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ग्रंथालयी के पद पर कार्यरत हैं। आप को विभिन्न संस्थाओं में लगभग 18 वर्ष का ग्रंथालयी पद का अनुभव प्राप्त है। आप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्ववित्त पोषित बी. एल. आई.एससी पाठ्यक्रम के विभागाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।
आपने ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं, संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में भाग लेकर लेख प्रस्तुत किए हैं। इस वर्ष भारतीय ग्रंथालय संघ द्वारा आयोजित वार्षिक सेमीनार में श्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति का अवार्ड प्राप्त किया है।
आप ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान की एक मात्र हिन्दी भाषा की पत्रिका ‘ग्रंथालय विज्ञान’ के सहायक सम्पादक का कार्य कर रहे हैं।



















Reviews
There are no reviews yet.