Vishwa Hindu Parishad : Ek Parichey
विश्व हिन्दू परिषद की यात्रा को संक्षेप में बताने का प्रयास इस पुस्तक में हुआ है। परिषद केवल मंदिर, मठ अर्थात् केवल धर्म क्षेत्र तक सीमित नहीं है, अपितु इसका कार्यक्षेत्र बेहद विस्तार लिए हुए है। सेवा के हजारों प्रकल्पों के द्वारा समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में विश्व हिन्दू परिषद अलख जगाने से लेकर लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अहर्निश कार्य कर रही है। यह लघु पुस्तिका परिषद के विभिन्न आयाम जैसे कार्य विभाग, यात्राएँ, आन्दोलन एवं जनजागरण अभियान आदि को समझने और समझाने का प्रयास है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के छोटे से गांव में जन्मे डॉ. प्रवेश कुमार भारतीय, दैशिक दर्शन एवं भारतीय राजनीति के विशेषज्ञ हैं। अपनी बाल अवस्था में ही आप दिल्ली आ गए यही पर आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक के रूप संघ से जुड़े। आपकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में ही हुई यही से आपने प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा, दिल्ली के ही सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। वही उच्चशिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई जहाँ आपने स्नातक, परास्रातक, एम.फिल् और पी.एच.डी. की उपाधि हासिल की। सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और भारतीय राजनीति इनके अध्ययन और शोध का विषय-क्षेत्र रहा है। कई वर्षों तक आपने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती, अरबिंदो, आत्मराम सनातन धर्म, दयालसिंह कालेज में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया है। आप भारतीय समाज में व्याप्य विविध समस्याओं पर अपनी लेखनी चलाते रहते हैं। दलित समाज की समस्याओं पर मन्थन के लिए आप अनेकों बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मञ्चों पर वक्ता/मुख्यवक्ता के रूप में आमन्त्रित किए जा चुके हैं। अद्यावधि आपकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें एवं पुस्तकों में चैप्टर प्रकाशित हो चुकी हैं। आपके लेख नियमित रूप से राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में छपते रहते है। इनके अतिरिक्त आपने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में सामाजिक चिन्तन, राजनीतिक विचारधारा और दलित समस्याओं पर विविध शोधपत्रों को प्रस्तुत किया है। वर्तमान में आप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. प्रवेश कुमार – प्राध्यापक, सेंटर फॉर कम्पैरटिव पॉलिटिक्स एंड पलिटिकल थ्योरी, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।






























Reviews
There are no reviews yet.