Pratyabhijna: Samvad Evam Vimarsh ki Chintandhara
महाविद्यालय एक नजर में…
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की स्थापना सन् 1955-56 में जूनियर कॉलेज के रूप में हुई एवं वर्तमान परिसर की नींव 5 फरवरी, 1960 को रखी गई। वर्ष 1962 से इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएँ प्रारम्भ की गई। महाविद्यालय आज जिले के लीड कॉलेज की भूमिका के साथ ही प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में स्थापित हुआ है, जो मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा के महत्वपूर्ण अभिकर्ता के रूप में कार्यरत है।
विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से सम्बद्धता रखने वाले इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. के 30 से ज्यादा समूह के पाठ्यक्रम एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 18 से अधिक महत्वपूर्ण विषयों में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। महाविद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के तत्वावधान में बी.सी.ए., बी.बी.ए., कम्प्यूटर साइंस, उर्दू, ड्राइंग एंड पेंटिंग, सीड टेक्नोलॉजी, फार्मा केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी जैसे स्ववित्तपोषित अध्ययन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनसे लगभग 10,000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
महाविद्यालय को वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में पीएच. डी. की उपाधि हेतु विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है जिसका लाभ शोध समर्पित विद्यार्थियों को हो रहा है। दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम की अवधारणा को फलित करते हुए महाविद्यालय, भोज मुक्त विश्वविद्यालय एवं इग्नू के पाठ्यक्रमों के अध्ययन एवं परीक्षा केंद्र के रूप में दर्ज है।
लगभग 60 एकड़ में फैले महाविद्यालय परिसर में ज्ञान के संचार को सुचारू रूप से समावेशित करने के लिए ICT परिपूर्ण कक्ष, ऑडियो विजुअल सुविधा वाले वर्चुअल क्लास रूम, स्मार्ट रूम, सेमिनार हॉल, प्रयोगशालाएँ एवं तकनीकी सक्षम कम्प्यूटर लैब जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में बौद्धिक एवं प्रशासनिक दक्षता वाले मानव संसाधन के रूप में लगभग 150 से ज्यादा शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। देश के विभिन्न उच्च संस्थानों से शिक्षा प्राप्त शिक्षकों के द्वारा अध्ययन-अध्यापन एवं शोध कार्य किया जा रहा है। महाविद्यालय अध्ययनरत विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं विद्यार्थियों के हित में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ नवाचार के रूप में आयोजित की जा रही है।

























Reviews
There are no reviews yet.