क्वाएट (Quiet Hindi)
#1 न्यूयार्क टाइम्स बेस्ट सेलर हमेशा बोलती रहने वाली दुनिया में अंतर्मुखी लोगों की ताकत वह पुस्तक, जिसने शांत क्रांति की शुरूआत की हम जितने लोगों को जानते हैं, उनमें से एक-तिहाई अंतर्मुखी होते हैं। ये वे लोग हैं, जो बोलने के बजाय सुनना पसंद करते हैं; जो कुछ नयापन लाते हैं और कुछ निर्मित करते हैं, लेकिन खुद का प्रचार नहीं करते; वे टीम में काम करने के बजाय अकेले काम करने को प्राथमिकता देते हैं। रोसा पार्क्स, चॉपिन, डॉ. स्युस, स्टीव वोज़नियक जैसे अनेक लोग हैं, जिन्होंने समाज को बड़ा योगदान दिया। क्वाएट पुस्तक में, सुज़न कैन कहती हैं कि हम अंतर्मुखी लोगों का नाटकीय रूप से कम मूल्यांकन करते हैं। ऐसा करके हम बहुत कुछ खो देते हैं। वह बीसवीं शताब्दी में बहिर्मुखी विचार के उदय को विस्तार से बताती हैं। वह बताती हैं कि यह हमारी संस्कृति में कितनी गहराई से पैठ गया है। वह हमें सफल अंतर्मुखी लोगों से परिचित कराती हैं। इनमें हाजिरजवाब लोग शामिल हैं। बहुत बड़े पब्लिक स्पीकर शामिल हैं, जो अपने व्याख्यान के बाद एकांत में रहकर फिर से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। ऐसे कीर्तिमान बनाने वाले सेल्समैन शामिल हैं, जो प्रश्नों की शक्ति का सौम्यता से भरपूर उपयोग करते हैं। यह पुस्तक व्यापक शोध करके बहुत शिद्दत से लिखी गई है। इसमें वास्तविक लोगों की अमित कहानियां भरी पड़ी हैं। वह बताती हैं कि क्वाएट पढ़कर अंतर्मुखी लोगों के प्रति हमारी धारणा स्थाई रूप से बदल जाएगी। साथ ही जो लोग खुद को अंतर्मुखी मानते हैं, उनकी भी अपने बारे में समझ परिवर्तित हो जाएगी।





























Reviews
There are no reviews yet.