Maya Ka Malkuans
माया यानी मायानगरी और मालकौंस यानी भारतीय संगीत का एक लोकप्रिय राग। तो माया का मालकौंस का अर्थ हुआ : मायानगरी का लोकप्रिय संगीत। इस पुस्तक में कोई 60 लोकप्रिय फ़िल्म-गीतों पर विवेचन और अनुचिंतन है। अमूमन फ़िल्म-गीतों पर लिखा नहीं जाता, उस तरह से तो निश्चय ही नहीं, जैसे कविता पर लिखा जाता है। किंतु यह ज़रूर है कि किसी गीत पर उम्दा लिखे को पढ़ना भी उसे देर तक सुनने का दीर्घजीवी उपाय है। फ़िल्म-गीतों का भारत के सामूहिक अवचेतन पर जो प्रभाव है, उसकी कोई थाह नहीं। हममें से हरेक ने अपने जीवन की घटनाओं को किन्हीं गीतों से कभी ना कभी जोड़ा है और वे हमारे लिए एक निजी प्रसंग बन गए हैं। इनमें से कुछ कर्णप्रिय गीतों पर समय-समय पर लिखे इन लेखों का यह नया और परिवर्धित संकलन अपने समग्र में पाठकों को रुचिकर मालूम होगा और उन्हें साहित्य का सुख भी देगा- इसको लेकर लेखक आशान्वित है।






























Reviews
There are no reviews yet.