Bharat Me Jansankhiykiy Parivartan
भारत में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन केवल जनसंख्या के आँकड़ों तक सीमित विषय नहीं हैं। इसका प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक संरचना, सीमावर्ती क्षेत्रों, आर्थिक संसाधनों, सांस्कृतिक संतुलन तथा भविष्य की नीतियों पर भी पड़ता है। ऐसे परिवर्तनों को समझने, उनका तथ्यपरक अध्ययन करने तथा उनके दीर्घकालिक प्रभावों का निष्पक्ष मूल्यांकन करना समय की जरूरत है।
यह पुस्तक किसी समुदाय, धर्म, विचारधारा अथवा राजनीतिक दृष्टिकोण का समर्थन या विरोध करने के उद्देश्य से नहीं लिखी गई है, बल्कि, इसका उद्देश्य उपलब्ध तथ्यों, ऐतिहासिक संदर्भों, जनसांख्यिकीय आँकड़ों, क्षेत्रीय अध्ययनों तथा विभिन्न शोधों के आधार पर भारत में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का संतुलित एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक स्वयं तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निष्कर्ष तक पहुँच सकें।
भारत सरकार द्वारा गठित ‘उच्च स्तरीय जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति’ इस विषय को गंभीरता से विचार-विमर्श का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है। यदि सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी, स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, सामाजिक संगठन, पत्रकार एवं जागरूक नागरिक अगर अपने अनुभव, स्थानीय अभिलेख, प्रमाणित ऑकड़े और शोध-आधारित सुझाव समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, तो देश के समक्ष एक अधिक व्यापक, प्रामाणिक एवं यथार्थपरक राष्ट्रीय चित्र उभरकर आएगा।
सभी पाठकों से यह भी आग्रह है कि वे इस पुस्तक को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसमें प्रस्तुत तथ्यों का स्वतंत्र अध्ययन करें, विभिन्न स्रोतों से उनका परीक्षण करें तथा तथ्य एवं प्रमाण आधारित राष्ट्रीय संवाद का सक्रिय हिस्सा बनें। एक जागरूक नागरिक का दायित्व केवल प्रश्न उठाना नहीं, बल्कि समाधान की दिशा में सार्थक योगदान देना भी है।
तथ्य, आँकड़े एवं साक्ष्य पर आधारित सामूहिक प्रयास ही इस चुनौती के स्थायी समाधान की कुंजी है। यदि यह प्रक्रिया व्यापक जनभागीदारी, गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोमा धान की आगे बढ़ती है, तो यह समिति अपने वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति करने में तथा सरकार को ठोस निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी नीतियाँ, कानूनी ढाँचे और आवश्यक कानून बनाकर इस चुनौती के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा सकेगी।
आइए, हम सब मिलकर एक जागरूक, तथ्यपरक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना सक्रिय योगदान दें।






























Reviews
There are no reviews yet.