Nari Sashaktikaran Aur Naya Yug
डॉ. माधुरी साहू
पिता – श्री जगदीश प्रसाद साहू
माता – श्रीमती मीरा साहू
शिक्षा – एम.ए. राजनीति विज्ञान, बी.एड., नेट यू.जी.सी.
अपने मौलिक एवं विचारणीय चिंतन के साथ अपना लेखन कार्य विद्यार्थी जीवन से ही प्रारंभ कर दिया था। आपका राजनीति विज्ञान में उच्च स्तरीय शोध कार्य जारी है। स्त्री की दशा तथा दिशा सुधारने एवं बच्चों की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के क्षेत्र में आप सदैव अपने लेखन कार्य के माध्यम से प्रयासरत रहीं हैं। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों, बालिकाओं एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बाल श्रम उत्पीणन, नशामुक्ति आदि विषयों पर सदैव सक्रियतापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सूचना अधिकार अधिनियम, 2005 पर तथा अन्य समसामयिक विषयों पर कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में आपके कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आप अनेक पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से जनजीवन में राजनीतिक चेतना पुंज प्रज्वलित करने में सदैव प्रयत्नशील रहती हैं। आपकी अनेक राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला में सक्रिय उपस्थिति रहती है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में भी एक सफल लेखिका तथा कर्मठ समाजसेवी रही हैं। वर्तमान में आप लखनऊ में प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान) पद पर कार्यरत हैं।

























Reviews
There are no reviews yet.