Hindi Ghazal mein Samajik Sarokar
डॉ. भुवनेश कुमार परिहार का जन्म जयपुर जिले के चौमूं तहसील में स्थित चिमनपुरा गांव में हुआ। इनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही सम्पन्न हुई। इन्होंने स्नातक (कला) 2004 में राजस्थान कॉलेज, जयपुर तथा अधिस्नातक (हिन्दी) 2006 में हिन्दी विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पूर्ण की। साथ ही इन्होंने दिसम्बर 2005 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) तथा जून 2006 में जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जे. आर.एफ.) परीक्षा पास की। साथ ही इन्होंने दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से हिन्दी गजल में समसामयिक चेतना विषय पर विद्यावाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधी प्राप्त
की। आपके राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में अनेक शोध पत्र एवं लेख प्रकाशित हो चुके हैं एवं आप राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों व सम्मेलनों में 50 से अधिक शोध पत्रों का वाचन कर चुके हैं। आप सितम्बर 2008 से राजकीय सेवा (उच्च शिक्षा विभाग) में कार्यरत हैं। आपकी पहचान आदर्श शिक्षक, सरल व्यक्तित्व एवं कठिन परिश्रमी के श्रप में है।
कृतित्व : काव्य-मंजूषा (आदिकाल और भक्तिकाल)
सम्प्रति : सह आचार्य – हिन्दी विभाग, राजकीय कन्या महाविद्यालय, किशनपोल, जयपुर (राज.)
आवास : 2/471, विद्याधर नगर, जयपुर (राज.)

























Reviews
There are no reviews yet.