Dulhin Savdhan
‘दुल्हिन सावधान’ प्रेम, पहचान, जाति, सत्ता और स्त्री-अस्मिता के जटिल अंतर्संबंधों की कथा है। भारतीय गाँव की पृष्ठभूमि में रचा यह उपन्यास ग़ैर आदिवासी और आदिवासी जीवन, सांस्कृतिक विचलन, सामाजिक विस्थापन और बदलते लोकतंत्र के बीच मनुष्य के संघर्ष को सामने लाता है।यह उन स्त्रियों की कहानी भी है, जो समाज की बनाई सीमाओं से बाहर निकलकर अपने जीवन का निर्णय स्वयं लेना चाहती हैं। पलाश के जंगलों के प्रतीक के हवाले से मानवीय रिश्तों और राजनीति की उथल-पुथल तक, उपन्यास कई बुनियादी सवाल उठाता है। यहाँ स्त्रियाँ अपनी नियति से मुठभेड़ करती हैं, प्रेम सामाजिक सीमाओं को चुनौती देता है और पलाश का खड़ा एकमात्र पेड़ अपनी मिटती सांस्कृतिक चेतना का शोकगीत बन जाता है।
सत्ता, परंपरा और पहचान के बीच मनुष्य होने की संभावना तलाशता यह उपन्यास अंततः एक ऐसे समाज का स्वप्न देखता है, जहाँ किसी को अपने अस्तित्व और अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष न करना पड़े।























Reviews
There are no reviews yet.