Adhoora Samjhauta Kabhi Na Karein
एफ़बीआई के पूर्व बंधक वार्ताकार द्वारा प्रस्तुत नेगोशिएशन का एक नया, व्यवहारिक तरीका—जो हर परिस्थिति में प्रभावी है। मिसौरी के कैनसस सिटी के ख़तरनाक रास्तों पर पुलिस सेवा देने के बाद, क्रिस वॉस एफ़बीआई में शामिल हुए। वहाँ अपहरण के मामलों के वार्ताकार के रूप में अपने करियर के दौरान उनका सामना बैंक लुटेरों, गैंग लीडरों और आतंकवादियों से हुआ। नेवर स्प्लिट द डिफरेंस आपको जोखिम भरी सौदेबाज़ी की उस दुनिया से रू-ब-रू कराती है, जहाँ लोगों की जान दाँव पर लगी होती है। इसमें वे नौ महत्त्वपूर्ण सिद्धांत भी बताए गए हैं, जिनकी मदद से वॉस और उनकी टीम ने उन अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की। अपने क्षेत्र के शिखर पर रहे एक ख़ुफ़िया विशेषज्ञ के वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक आपको हर तरह की बातचीत में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करना सिखाती है।




























Reviews
There are no reviews yet.