अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण रूप से बिकनेवाली पुस्तकों में एक दि मंक हूँ सोल्ड हिज फरारी के इस बहुप्रतीक्षित उत्तरखंड में नेतृत्व गुरु तथा विख्यात पेशेवर वक्ता रॉबिन शर्मा एक उल्लेखनीय चरणबद्ध प्रणाली बतलाते हैं, जो आपके संगठन में विश्वास, प्रतिबद्धता और उत्साह तो बहाल करेगी ही, आपके द्वारा अपने जीवन के नेतृत्व का तरीका भी बदलकर रख देगी।
अत्यंत गहरी अंतर्दृष्टि तथा शानदार सरलता से संपन्न लेखक ने विजनरी नेतृत्वकर्ताओं के शाश्वत ज्ञान को 8 बहुत व्यावहारिक सबकों में संयोजित किया है, जिसे इस उथल-पुबलभरे युग में नेतृत्वकर्ता, प्रबंधक तथा उद्यमी तुरंत ही लागूकर मनोबल बढ़ा सकते हैं, बफादारी पैदा कर सकते हैं और उत्पादकता ऊंची करते हुए कहीं अधिक संतुष्ट व्यक्तिगत जिंदगियों का सृजन कर सकते हैं।
एक सुबोध कहानी के रूप में लिखी गई यह पुस्तक आपकी भावनाओं को गहराई से छुएगी और आपको एक ऐसा नेतृत्वकर्ता बनने हेतु प्रेरित करेगी, जो जिंदगियों का स्पर्श करता है, विश्व का सच्चा मूल्यवर्धन करता है और एक टिकाऊ विरासत छोड़ जाता है।




















Reviews
There are no reviews yet.