जन्म 14 फरवरी 1887, परिनिर्वाण 31 मई 1988)
संतराम बी. ए. प्रसिद्ध समाज सुधारक, कई पत्र-पत्रिकाओं के सम्पादक, लेखक, चिंतक थे। आप कई पुस्तकों के रचनाकार तथा लोक व्यवहार, मोटिवेशन समाज, संस्कृति व इतिहास की कई महत्वपूर्ण पुस्तकों के अनुवादक। आपका जन्म होशियारपुर (पंजाब) के बसी गांव के एक वंचित समुदाय में हुआ था। लाहौर से सन् 1909 में बी.ए. किया। आप कई भाषाओं के जानकार थे। सन् 1922 में लाहौर में ‘जात-पात तोड़क मंडल’ की स्थापना में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। सामाजिक, धार्मिक अंधविश्वासों तथा कुरीतियों को मिटाने के लिए आपने समय-समय पर कई कार्यक्रम चलाये। आपने इस क्षेत्र में जो लेखन व अनुवाद किया था वह आज भी भारतीय समाज में बहुत प्रासंगिक है।
























Reviews
There are no reviews yet.